Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

तितली चौक के पास नाले में मिला अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव, पहचान में जुटी पुलिस

मृतका की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  तोरवा थाना क्षेत्र के रेलवे परिक्षेत्र स्थित तितली चौक के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच है। उसका शव नाले में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए उसकी तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों के साथ-साथ आसपास के जिलों के थानों को भेजी गई है। इसके अलावा दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि महिला की शिनाख्त हो सके।

पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा