Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

घरेलू विवाद का खौफनाक अंत, लाठी-डंडों से युवक की हत्या

मारपीट का बदला बना मर्डर, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। TODAY छत्तीसगढ़  /  पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहंदी में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मृतक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट किए जाने से नाराज होकर आरोपियों ने उस पर हमला किया था। 

पुलिस के अनुसार 1 जून की रात करीब नौ बजे ग्राम मोहंदी के खाननाडी क्षेत्र में मृतक नीलकंठ साहू और उसकी पत्नी सावित्री साहू के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि नीलकंठ ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसके सिर में चोट पहुंचाई थी। इस घटना से नाराज आरोपी राजेश वर्मा और अमर सिंह यादव ने नीलकंठ से विवाद किया। आरोपियों ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजेश वर्मा ने डंडे से जबकि अमर सिंह यादव ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। हमले में नीलकंठ के सिर, सीने, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल नीलकंठ साहू की अगले दिन 2 जून की सुबह मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की पत्नी सावित्री साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश वर्मा ने डंडे से मारपीट करने की बात स्वीकार की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी राजेश वर्मा (50 वर्ष) निवासी इंद्रा पारा और अमर सिंह यादव (45 वर्ष) निवासी मोहंदी बांधापार को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी भिलाई पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 291/2026 के तहत धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा