Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कबाड़ के नाम पर चल रहा था चोरी का कारोबार, 14 लाख से ज्यादा की जप्ती

कबाड़ी दुकान पर छापा, रेलवे ट्रैक के पार्ट्स समेत भारी मात्रा में चोरी का सामान जब्त

बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कबाड़ी दुकान से भारी मात्रा में चोरी का कबाड़ बरामद किया है। छापेमारी के दौरान रेलवे लाइन के लोहे के पार्ट्स, एंगल, प्लेट, पाइप और अन्य सामग्री सहित 83 क्विंटल 15 किलोग्राम कबाड़ जब्त किया गया। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्हा पुलिस को सूचना मिली थी कि इमरान कुरैशी अपनी कबाड़ी दुकान में भारी मात्रा में संदिग्ध कबाड़ एकत्र कर वाहनों में लोड कर रहा है।

सूचना पर बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने कबाड़ी दुकान में दबिश दी। जांच के दौरान दुकान और वहां खड़े छोटा हाथी (CG10BP3903) एवं पिकअप वाहन (CG10BZ1208) से रेलवे लाइन के लोहे के लाइनर, चाबी, एंगल, प्लेट, लोहे की छड़, पाइप, कांटेदार तार और अन्य घरेलू कबाड़ सामग्री बरामद हुई।

आरोपी सामान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस ने 83 क्विंटल 15 किलो कबाड़ और दोनों वाहनों सहित कुल 14 लाख 25 हजार 500 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली।

👥 आरोपी

पुलिस ने इस मामले में इमरान कुरैशी (38), मनीष सागर (21), राज साहू (20), चंदन सवरा (40), बिरजू मरावी (19), रामअवतार सवरा (58) और गोलू चौरसिया (19) शामिल हैं। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com