Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गला दबाकर हत्या, फिर शव फेंककर भागा आरोपी


रायगढ़। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  थाना कापू पुलिस ने ग्राम कुम्हीचुआ में युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद ने हत्या का रूप ले लिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।     

जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को देवव्रत तुरी (30) का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे संदिग्ध स्थिति में मिला था। प्रारंभिक जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतक के शरीर पर संघर्ष के निशान भी मिले। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया (42) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उससे करीब 5 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे लंबे समय से वापस नहीं किया जा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। 26 अप्रैल की रात आरोपी ने गुस्से में आकर मृतक का गला और मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के पीछे फेंक दिया ताकि मामला छुपाया जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com