Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छट्ठी कार्यक्रम से लौट रही युवती बनी हवस का शिकार, जंगल में अर्धनग्न हालत में मिली


कवर्धा।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि छट्ठी कार्यक्रम से घर लौट रही युवती को रास्ते में रोककर दो परिचित युवकों ने जबरन शराब पिलाई और जंगल क्षेत्र में उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शुक्रवार-शनिवार की रात एक परिचित के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह देर रात घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले युवती को जबरन शराब पिलाई और फिर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवती को अर्धनग्न और बेहोश हालत में मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सुबह गांव के लोग जंगल से गुजर रहे थे, तब उन्होंने युवती को संदिग्ध हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने पीड़िता के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के आधार पर घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़िता द्वारा आरोपियों की पहचान किए जाने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा