Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

इश्क का खौफनाक अंत, युवती को मारने पहुंचा प्रेमी गिरफ्तार


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  थाना चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी पूर्व प्रेमिका के घर में घुसकर धारदार चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम भरत वर्मा (27 वर्ष) निवासी ग्राम कड़ार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर है।

पीड़िता ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी गांव के ही भरत वर्मा से जान-पहचान थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। वर्ष 2025 में भरत वर्मा की शादी होने के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी। इसके बाद आरोपी अक्सर गांव में मिलने पर गाली-गलौच करता था।

पीड़िता ने बताया कि 16 मई को वह अपने घर में मौजूद थी, तभी आरोपी घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से उसके पेट और हथेली पर हमला कर दिया। युवती के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके ससुर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा