Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में जेल


राजनांदगांव। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  लालबाग पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत और जबरन गलत कार्य करने के प्रयास के मामले में आठवीं बटालियन के एक आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी श्रवण भारती निवासी 8वीं बटालियन क्वार्टर पेंड्री थाना लालबाग है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ने थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 मई 2026 को उसकी नाबालिग बेटी टीवी रिचार्ज का पैसा देने आरोपी के घर गई थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत की और जबरन गलत कार्य करने का प्रयास किया। घटना के समय पीड़िता की एक अन्य नाबालिग बहन भी वहां मौजूद थी। शिकायत के बाद थाना लालबाग में अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 74, 75(1)(i) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा