Slider

दो सूटकेस और बैग से निकले 17.90 लाख नकद, पुलिस ने पकड़ा


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  बेलगहना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को पकड़कर उसके पास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग से कुल 17 लाख 90 हजार रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को चौकी बेलगहना पुलिस व एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टेगनमाड़ा रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दो सूटकेस व एक बैग लेकर घूम रहा है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम पवन बजाज (35 वर्ष), निवासी कश्यप कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे दो सूटकेस एवं एक बैग से 10, 20 एवं 50 रुपये के नए नोटों के कुल 81 बंडलों में 17 लाख 90 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उक्त राशि को संदिग्ध मानते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी से बरामद रकम के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

-------------

आप अपने क्षेत्र का समाचार, जानकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों के बारे में हमें इस (9111607770) वाट्सअप नंबर पर सीधे भेज सकते हैं । 

आप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/LR2h81C1Qhg3vliVzuyI2G पर क्लिक करें और सीधे वाट्सअप ग्रुप में जुड़े। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com