बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। तारबाहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए थैले में लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने व्यापार विहार स्थित होटल आनंदा इम्पेरियल के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के थैले से 180-180 एमएल के कुल 42 नग देशी प्लेन शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने मौके पर ही जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन यादव उर्फ चांद खान (37 वर्ष) निवासी तारबाहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
