Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भूसे के नीचे छिपा 1.256 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल थाना या डायल 112 पर दें।


बिलासपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  / अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 256 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा और एक मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 36 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम बिरकोना निवासी 25 वर्षीय पूर्णिमा वर्मा के घर में गांजा रखकर बिक्री किए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान कोठा में रखे भूसे की बोरी के नीचे से सफेद प्लास्टिक थैले में रखा हरा-भूरा गांजा बरामद हुआ। तौलने पर उसका वजन 1.256 किलो पाया गया।

पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना तत्काल थाना या डायल 112 पर दें।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com