Slider

मुख्यमंत्री साय एम्स पहुंचे, साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल जाना


रायपुर। 
TODAY छत्तीसगढ़  /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे और वहां उपचाररत वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिजनों तथा चिकित्सकों से स्थिति की जानकारी ली।

एम्स के चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को चल रहे उपचार और स्वास्थ्य प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों और डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

गौरतलब है कि विनोद कुमार शुक्ल देश के प्रतिष्ठित साहित्यकारों में से एक हैं और उनके अस्वस्थ होने की जानकारी के बाद साहित्य जगत सहित पूरे प्रदेश में चिंता व्यक्त की जा रही थी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com