Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

BILASPUR POLICE: गौरा-गौरी कार्यक्रम के दौरान चाकू से हमला, एक गिरफ्तार


 बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले में गौरा-गौरी के आयोजन के दौरान हुए एक विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

यह घटना थाना सरकंडा क्षेत्र के स्कूल चौक, चिंगराजपारा इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सुमित उर्फ सेट्ठी पाण्डेय (22 वर्ष) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि प्रार्थी राजा हिमांचल गंधर्व (25 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार रात मोहल्ले में गौरा-गौरी का कार्यक्रम चल रहा था। रात्रि करीब एक बजे आरोपी सुमित वहां पहुंचा और कथित रूप से नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा।

जब प्रार्थी और उसके जीजा सोनू यादव ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने कथित रूप से अश्लील गाली-गलौच की और सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। घटना में प्रार्थी को चोटें आईं, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा  गया है। 


 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा