Slider

उगते सूर्य को अर्ध्य देने उठे हजारों हाथ, श्रद्धा के साथ छठ पूजा सम्पन्न


 बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  / देश के सबसे बड़े छठ घाट बिलासपुर के अरपा नदी के तट पर शुक्रवार को छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह व्रती महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया। इस दौरान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल छठ घाट पहुंचें और सभी को पर्व की बधाई दी। 

लोगों की मान्यता है कि छठ पर्व पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सभी मन्नतें पूरी हो जाती है। हर साल की तरह इस बार भी दैनिक भास्कर ने इस आकर्षक नजारे का ड्रोन वीडियो तैयार किया है। मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाने वाला छठ पर्व अब छत्तीसगढ़ के साथ ही बिलासपुर में भी उत्साह के साथ मनाए जाने लगा है। यही वजह है कि यहां अरपा नदी के तट पर देश का सबसे बड़ा स्थायी छठघाट तैयार किया गया है, जहां हर साल व्रतियों की भीड़ बढ़ रही है।

चार दिनों तक मनाए जाने वाले इस पर्व पर दिवाली के बाद दूसरी दिवाली की झलक नजर आई। इस दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। करीब 1000 हजार मीटर के इस घाट में अर्घ्य देने वाली व्रतियों की भीड़ नजर आई। दावा किया जा रहा है कि आयोजन में 50 हजार से ज्यादा लोग छठ घाट पर पहुंचे।  शुक्रवार तड़के 3 बजे से गाजे-बाजे के साथ लोगों के दौरा और गन्ना लेकर छठ घाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान पहले घाट पर दौरा का पूजा की।जिसके बाद छठी मईया की विधि-विधान से पूजा-आराधना कर अरपा नदी में दीपदान कर व्रत करने वाले लोग एक-एक कर पानी के अंदर गए। कमर तक पानी के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com