Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Uttarakhand : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 36 की मौत 7 गंभीर


 देहरादून / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  उत्तराखंड के अल्मोड़ा में कूपी के पास आज सुबह 8 बजे यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 36 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 घायल जिनका इलाज जारी हैं। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की स्थिति भी नाजुक है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 45 लोग सवार थे। 

कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने बताया, 'बस नदी से करीब 10 फीट पहले पेड़ में फंसकर रुक गई। खाई में गिरने के दौरान झटके से कई यात्री खिड़कियों से बाहर जा गिरे।' बस किनाथ से रामनगर जा रही थी।

दीपावली की छुट्‌टी के बाद सोमवार को पहला वर्किंग डे था। इसलिए बस पूरी भरी हुई थी। ज्यादातर स्थानीय लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस गढ़वाल मोटर्स ओनर्स यूनियन लिमिटेड की थी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com