Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दस करोड़ की ज्वैलरी 10 नंबरी या ... आयकर विभाग और पुलिस कर रही पूछताछ

 रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  त्योहार के मद्देनज़र जहां बाज़ार में रौनक है वहीँ उस रौनक की भीड़ में कई लोग गैर कानूनी काम कर लेने की फिराक में हैं। राजधानी रायपुर में आज जगदलपुर से रायपुर पहुंची एक बस में पुलिस ने 10 करोड़ रूपये कीमती सोना बरामद किया है। इसके अलावा सोने की ज्वेलरी के साथ तीन युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। 

जानकारी के मुताबिक, घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। जगदलपुर से राॅयल ट्रेवल्स की एक बस आज सुबह भाटागांव बस स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान टिकरापारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग बैग में भरकर सोना लाये है। पुलिस ने इस सूचना की जानकारी रायपुर एसएसपी संतोष सिंह को दी। एसएसपी के निर्देश पर टिकरापारा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस के अंदर से तीन युवकों को पकड़ा। तीनों युवकों के पास रखे बैग की तलाशी ली गई तो पुलिस के भी होश उड़ गये। बैग सोने से भरा हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने लेकर आई। जब्त सोना लगभग 13 किलों है, जिसकी कीमत 10 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

 युवकों से हुई पूछताछ में संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर टिकरापारा पुलिस ने इसकी जानकारी इनकम टैक्स और डीआरई को दे दी गयी है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में लिंगराज नायक पिता पवित्र नायक उम्र 34 साल, हितेश तांडी पिता विजय तांडी उम्र 27 साल और शुभम पात्रों पिता तपन पात्रों उम्र 28 साल शामिल है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा