Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

BILASPUR POLICE : संदिग्ध हालत में मिली सब्जी विक्रेता की लाश, PM के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा


 बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश देखकर लोग सहम गये। आस-पास रहने वालों ने मृतक की पहचान सब्जी विक्रेता के रूप में की। मामले की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई, मौक़ा ए वारदात पर पहुंचीं पुलिस ने प्रारम्भिक जाँच के बाद मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।  

                घटना स्थल से हासिल जानकारी के अनुसार अज्जू साहू सब्जी बेचने का काम करता था, जिसकी लाश देर रात शनि मंदिर के सामने संदिग्ध हालत में मिली। मृतक के गले पर नुकीली चीज से किए गए हमले के निशान होने की बात की जा रही है, हालाँकि ये पुलिस की विवेचना का विषय है । मृतक के परिजन घटना को हत्या बता रहे हैं, उनका कहना है कि मृतक अज्जू  का किसी के साथ कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था फिर भी उसकी इस प्रकार से हत्या कर दी गई है । इधर सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा