Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

आवास मेले में 36 हजार से ज्यादा परिवारों को आवास की सौगात, त्यौहारों के मौसम में खुशियां हुई दोगुनी

 बिलासपुर /  TODAY छत्तीसगढ़  /  उपमुख्यमंत्री अरूण साव आज स्व.लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित आवास मेले में शामिल हुए। उन्होंने जिले के 36 हजार 663 आवासहीन ग्रामीण परिवारों को आवास का स्वीकृति पत्र देकर खुशियों की गारंटी दी। उपमुख्यमंत्री ने जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं उन्हें प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी भी भेंट की। हितग्राहियों के चेहरों की चमक देखते ही बनती थी। त्यौहारों के मौसम में उनकी खुशियां दोगुनी हो गयी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का मकान हो। प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। हर गरीब का सपना सरकार का सपना बन गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोगों के लिए आवास का सपना पूरा करने का काम कर रहे हैं। इस वर्ष जिले में 33 हजार 19 हितग्राहियों को आवास योजना के तहत 132 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास की सौगात दी जा रही है। 

उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लगातार लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। गांव, गरीब, किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 दिसम्बर को शपथ ली और 14 दिसम्बर को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के कार्यो की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसंबर को 12 लाख किसानों के खातों में 3 हजार 716 करोड़ रूपए बोनस की राशि अंतरित की। विगत 5 वर्षो में प्रधानमंत्री आवास योजना का एक भी काम नही किया गया था लेकिन हमारी सरकार ने यह काम फिर से शुरू किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मेें सरकार गांव, गरीब, किसान की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। आवास योजना में हितग्राहियों को 90 दिन का मनरेगा से रोजगार भी मिलता है। उप मुख्यमंत्री श्री कार्यक्रम में आवास योजना में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा