Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 30 नक्सली मारे गये

 

फाईल फोटो Google 
बस्तर /  TODAY छत्तीसगढ़  /   छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को नक्सलियों पर बड़ा प्रहार किया गया है। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ख़बर लिखे जाने तक 30 नक्सली मारे जाने की पुष्टि की गई है । मारे गये नक्सलियों से पास से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है।  मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के खेमे से AK-47 समेत हथियारों के जखीरा बरामद होने की ख़बरें भी हैं।  न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा