बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़ / माशुका किसी बात पर अपने आशिक से खफ़ा हो गई, नाराज़गी इतनी कि उसने अपने प्रेमी से बातचीत तक बंद कर दी। प्रेमिका की ये हरकत आशिक को नाग़वार गुज़री, उसने माशूका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और प्यार के किस्से का चैप्टर हमेशा के लिए क्लोज कर दिया। आशिकी में पागल प्रेमी की करतूत की ख़बर सरकंडा पुलिस को हुई। पुलिस ने प्यार में पागल आशिक को क़त्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, घटना आज सुबह की बताई जा रही है।
हत्या के इस मामले में सरकंडा पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक चांटीडीह स्थित कुंदरूपारा निवासी प्रेमिका प्रियंका से मुलाक़ात करने उसका आशिक सागर साहू आज सुबह (18 अक्टूबर) घर पहुँचा। बातचीत का सिलसिला देखते ही देखते विवाद में बदल गया। दोनों के बीच विवाद की मुख्य वजह प्रियंका का अपने प्रेमी सागर से नाराज होकर बातचीत ना करना बताया जा रहा है। ख़बर ये भी निकलकर सामने आ रही है कि प्रियंका पिछले एक महीने से प्रेमी सागर से नाराज थी और बातचीत का सिलसिला एकदम बंद कर चुकी थी। शायद प्रियंका को आशिक सागर की हरकत या किसी आदत ने परेशान कर रखा था जिसकी वजह से वो उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।
प्रेमिका के घर पहुंचे आशिक सागर ने काफी देर तक विवाद किया और तैश में आकर उसने प्रियंका के साथ मारपीट की बाद में उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर ह्त्या कर दी। हत्या करने के बाद पागल आशिक वहां से निकल गया। घटना की सूचना सरकंडा पुलिस को दी गयी जिसके बाद संभावित ठिकाने पर दबिश देकर पुलिस ने हत्या के आरोपी सागर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सागर साहू से इस संगीन अपराध के मामले में और भी कई जानकारी जुटा रही है।