Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

10 अक्टूबर : सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर का दरबार सप्तमी के दिन रात्रि भर खुला रहेगा

 


बिलासपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामाया देवी मंदिर रतनपुर का दरबार कल 10 अक्टूबर सप्तमी के दिन रात्रि भर खुला रहेगा। मामले की जानकारी ट्र्स्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ने दी दी है। आशीष सिंह ने बताया कि शारदीय क्वांर नवरात्रि पर्व में सप्तमी तिथि 10 अक्टूबर 2024 गुरुवार को है। पद यात्रा में आने वाले भक्तों के लिए रात भर मन्दिर गर्भ गृह खुला रखा जाएगा। पदयात्रियों की वापसी के लिए पूर्व की भांति रतनपुर से बिलासपुर के निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।

 ट्रस्ट चैयरमेन आशीष सिंह ने जानकारी दी किया कि अष्टमी को हवन शुक्रवार  11 अक्टूबर 24 को सुबह सूर्योदय के समय होगा। इसी समय महा अष्टमी पूजन शुरु किया जाएगा और दोपहर 1 बजे पूर्णाहुति के यज्ञ संकल्प का काम पूरा होगा। महामाया मंदिर रतनपुर में 12 अक्टूबर 24 शनिवार को राजसी श्रृंगार राजसी भोग कन्या भोज का कार्य होगा। ब्रह्म भोज ज्योति कलश विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व परिपूर्ण होगा।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा