Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भारत निर्वाचन आयोग : विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा, रायपुर दक्षिण सीट पर 13 को मतदान और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी


 रायपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। नई दिल्‍ली में आयोजित प्रेसवार्ता में आज भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्‍ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ छत्‍तीसगढ़ सहित अन्‍य राज्‍यों में विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा की है ।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्‍टूबर को गजट नोटिफिकेसन के साथ शुरू होगी । रायपुर दक्षि‍ण सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अक्‍टूबर से शुरू होगी और 25 अक्‍टूबर तक चलेगी। 28 अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 30 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा