Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

खाना नहीं बनाने पर मुमताज़ की हत्या, आरोपी रामफल पुलिस की गिरफ्त में

 


बिलासपुर / 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  शराबी पति ने पत्नी से खाना बनाने को कहा, पत्नी ने विवाद होता देख गुस्से में खाना बनाने से इंकार कर दिया। बस पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँचा और उसने टंगिया से पत्नी पर प्राणघातक हमला कर दिया। शराब के नशे में धुत्त पति को पत्नी की मौत के बाद होश आया लेकिन तब तक मामूली विवाद ने हत्या जैसे संगीन अपराध को जन्म दे डाला। 

 जिले के सीपत थाना क्षेत्र में ग्राम मटियारी निवासी रामफल शिकारी बीती (11 अक्टूबर) रात शराब के नशे में घर पहुँचा, रामफल ने अपनी पत्नी मुमताज़ से खाना बनाने की बात कही लेकिन पति की आदत और विवाद से परेशान मुमताज ने खाना बनाने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा, मौक़ा देखकर गुस्साये पति ने घर में रखे टंगिया से मुमताज़ पर कई वार किये जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंचीं । प्रारम्भिक पूछताछ के बाद हत्या के आरोपी रामफल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा