Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शरदोत्सव : पत्रकार कालोनी में 'मिश्र बंधुओं' की भक्तिमय प्रस्तुति

  बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  बुधवार की रात पत्रकार कॉलोनी रिंग रोड 2 में शरदोत्सव भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मिश्र बंधुओं द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत में श्रोता मंत्रमुग्ध रहे।

 इस भक्तिमय कार्यक्रम के आरम्भ में वरिष्ठ नागरिक श्रीमती कामनी देवी पुरोहित और श्रीमती कस्तुरी मिश्रा के द्वारा श्रीराधाकृष्ण की पूजा अर्चना की गयी । कार्यक्रम में सारधा चकरभाठा के सुप्रसिद्ध गायक मिश्र बंधु भगवत और ओंकर की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  भजन 'नटवर नागर नंदा..., जय जय राधारमण हरि बोल..., प्रभु मिल जायेंगे..... सूरज की गर्मी से' जैसी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। तबले पर संगत कर रहे दीपक पुष्पेन्द्र कौशिक ने बेहतरीन तबला वादन कर अपनी छाप श्रोताओं पर छोड़ी। 

  इस अवसर पर पार्षद भरत कश्यप, समिति के अध्यक्ष रामाधार देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, सचिव रमन दुबे, पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल, बृजेश शर्मा, बलराम विश्वकर्मा, आरके वर्मा, कमलेश शर्मा, विजय शर्मा, सौरभ द्विवेदी, गिरीश तिवारी, कृष्ण प्रधान, श्रीमती ज्योति दुआ, श्रीमती नम्रता शुक्ला, श्रीमती सुमन शर्मा, श्रीमती अनीता दुबे, श्रीमती प्राची शर्मा, श्रीमती बिंदु विश्वकर्मा, श्रीमती ममता पटेल, श्रीमती श्वेता तिवारी, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक मंच का संचालन राजेश दुआ ने किया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा