Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

निर्वाचित सभी 90 विधायकों ने पहले ही दिन सदस्यता की शपथ ली

 


रायपुर ।
  TODAY छत्तीसगढ़  / छठवीं विधानसभा के लिए निर्वाचित सभी 90 विधायकों ने पहले ही दिन सदस्यता की शपथ ली। ऐसा पहली बार हुआ है। पहले दिन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जितने भी नवनिर्वाचित विधायक थे उन्हें प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम ने शपथ दिलवाया। सब ने शपथ ली। साय ने कहा कि कल राज्यपाल का उद्बोधन होगा और उसके बाद एक अनुपूरक बजट प्रस्तुत होगा, क्योंकि 18 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत पक्का मकान देना है। 2 साल के धान का बोनस भी देना है, इसलिए अनुपूरक बजट पास करना आवश्यक है। अगले दिन दोनों पर चर्चा होगी। वहीं मंडल विस्तार को लेकर सीएम ने कहा, ज्यादा लंबा इंतजार नहीं होगा, कभी भी मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। 




© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा