Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Railway Act : पूर्व विधायक जायसवाल, महापौर कंचन समेत कई गिरफ्तार, रिहा


 मनेंद्रगढ़ । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  करीब दो साल पहले के एक मामले में रेलवे पुलिस ने पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल सहित चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल और सभापति गायत्री बिरहा के अलावा अन्य व्यक्तियों को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

विनय जायसवाल को एक दिन पहले ही समन मिला था जिसके बाद अगले ही दिन वह गिरफ्तारी देने अपने समर्थकों के साथ पहुँचे। आप को बता दें कि दो साल पूर्व अक्टूबर 2021 में कोरोनाकाल के दौरान रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था जिसको लेकर विनय जायसवाल महापौर कंचन जायसवाल सभापति गायत्री बिरहा सहित कांग्रेस के कई नेताओं के द्वारा रेलवे पटरी में बैठ कर रेल रोको आंदोलन किया गया था जिसको लेकर दो साल बाद रेलवे विभाग द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को समन जारी किया गया। जिसके बाद आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ पहुँच कर अपनी गिरफ्तारी देकर जमानत करवाई। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा