मनेन्द्रगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मनेन्द्रगढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आदिवासी भूमि पर भाजपा कार्यालय निर्माण के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कई नेता नजरबंद


मनेंद्रगढ़ । 
TODAY छत्तीसगढ़  / आदिवासी की जमीन पर कब्जा कर भाजपा कार्यालय बनाए जाने के आरोप को लेकर मनेंद्रगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक सहित कई नेताओं को घर में नजरबंद कर प्रशासन विपक्ष की आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस कार्यालय के लिए भूमि आवंटन की फाइल मनेंद्रगढ़ तहसीलदार द्वारा चार महीने तक दबाकर रखी गई। बाद में जमीन की गलत गणना कर उसका मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक दर्शा दिया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह सब कांग्रेस को कार्यालय से वंचित करने की नीयत से किया गया, जबकि दूसरी ओर आदिवासी कब्जे की भूमि पर भाजपा कार्यालय निर्माण का रास्ता साफ कर दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पर भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन के लिए स्वयं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव पहुंचे। कांग्रेस का कहना है कि यह सरकार की दोहरी नीति और आदिवासी समुदाय के प्रति उपेक्षा का स्पष्ट संकेत है। पार्टी नेताओं के अनुसार वे आदिवासी जमीन कब्जा मामले में शांतिपूर्ण विरोध की तैयारी कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने पहले ही दमनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी।

एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस समेत कांग्रेस परिवार के विभिन्न संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को घरों में नजरबंद कर दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो को भी घर से निकलने नहीं दिया गया। वहीं जिलेभर में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने से कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।

Railway Act : पूर्व विधायक जायसवाल, महापौर कंचन समेत कई गिरफ्तार, रिहा


 मनेंद्रगढ़ । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  करीब दो साल पहले के एक मामले में रेलवे पुलिस ने पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल सहित चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल और सभापति गायत्री बिरहा के अलावा अन्य व्यक्तियों को रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

विनय जायसवाल को एक दिन पहले ही समन मिला था जिसके बाद अगले ही दिन वह गिरफ्तारी देने अपने समर्थकों के साथ पहुँचे। आप को बता दें कि दो साल पूर्व अक्टूबर 2021 में कोरोनाकाल के दौरान रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था जिसको लेकर विनय जायसवाल महापौर कंचन जायसवाल सभापति गायत्री बिरहा सहित कांग्रेस के कई नेताओं के द्वारा रेलवे पटरी में बैठ कर रेल रोको आंदोलन किया गया था जिसको लेकर दो साल बाद रेलवे विभाग द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों को समन जारी किया गया। जिसके बाद आरपीएफ थाना मनेंद्रगढ़ पहुँच कर अपनी गिरफ्तारी देकर जमानत करवाई। 

माँ के कातिल ने जेल में लगाई फांसी, प्रबंधन सवालों के कटघरे में



TODAY छत्तीसगढ़  / मनेन्द्रगढ़ /  बीस दिन पहले जिस शख्स ने अपनी माँ की हत्या की थी, गुरुवार को उप जेल मनेंद्रगढ़ में उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला मनेंद्रगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार को उप जेल मनेंद्रगढ़ में चिरमिरी थानांतर्गत मोहन कॉलोनी निवासी विचाराधीन बंदी 33 वर्षीय राम कुमार कुर्मी का शव जेल के अंदर शौचालय में गमछे से फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। ज्ञात हो कि घटना दिवस 13 मई को मृतक रामकुमार ने धारदार बसुला से वार कर अपनी माँ पुनी बाई की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसका कहना था कि उसकी माँ उसे पगला बोलती थी, इसलिए उसने उसकी हत्या की है।

परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार है। पूर्व में करीब 4-5 वर्षों तक उसका रांची (झारखंड) में इलाज भी हुआ है, लेकिन परिजनों के पास उसके इलाज से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं होने की वजह से आरोपी रामकुमार माँ की हत्या के जुर्म में 13 मई से मनेंद्रगढ़ उप जेल में विचाराधीन बंदी के रूप में निरुद्ध था। गुरुवार की सुबह 8 बजे जेल में बंदियों को नास्ता दिया जा रहा था, उसी दौरान बैरक नं. 5 के पीछे टायलेट में बंदी रामकुमार का शव गमछे से फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया।

जानकारी मिलने पर जेलर एके शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, एसडीओपी कर्ण कुमार उके और मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

                                          

                                          
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com