Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी


 नई दिल्ली। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में हुआ जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली. इस शपथ समारोह में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हुए.

तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व किया था और बीआरएस को हरा कर कांग्रेस ये चुनाव पूर्ण बहुमत से जीती है. 119 सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटें जीती हैं और बीआरएस 39 सीटों पर सिमट गयी. 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 अनुमुला रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। 

 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा