रायपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के लिए हुए मतदान और एक्जिट पोल के बाद आज नतीजों के EVM से बाहर आने की बारी थी। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के खिलाफ अंदरूनी करंट था यह आज सामने आये नतीजों से साफ़ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है।
भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में अब तक जो अंतिम नतीजे सामने आएं हैं उनमें भाजपा के प्रबोध मिंज लूंड्रा से चुनाव जीत गए हैं। राजनांदगांव विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तमाम कोशिशों के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह 37 हजार 750 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वहीँ रायगढ़ से ओपी चौधरी (IAS) 38 हजार वोटों से जीते, इंद्रकुमार साहू अभनपुर से 8 हजार वोटों से जीत चुके हैं। बिलासपुर विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल 10 हजार से अधिक वोटों से जीतकर कांग्रेस प्रत्याशी की तमाम उम्मीदों पर पानी फेर चुके हैं।
![]() |
| बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल प्रमाण पत्र लेते हुए |
बिलासपुर जिले की बात करें तो बेलतरा सीट एक बार फिर से भाजपा के कब्जे में ही रहेगी, भाजपा उम्मीदवार सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी को काफी पीछे छोड़ दिया है। मस्तूरी से कृष्णमूर्ती बाँधी कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया से 20 हजार 141 मतों के अंतर से चुनाव हार गये हैं। तखतपुर से भाजपा उम्मीदवार धर्मजीत सिंह चुनाव जीत चुके हैं।

