छत्तीसगएढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
छत्तीसगएढ़ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ केंद्रीय नेतृत्व का परिश्रम, भाजपा की जीत का कारण बना - डॉक्टर रमन

 


रायपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /   छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी के विजयी उम्मीदवार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए आम आवाम का आशीर्वाद और एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम बताया है। डॉक्टर रमन सिंह ने सूबे में प्रचंड जीत के पीछे प्रदेशवासियों के आशीर्वाद के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व का कुशल मार्गदर्शन और परिश्रम का नतीजा बताया है। 



भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन,अमर,धर्मजीत, सुशांत शुक्ला चुनाव जीते

 


रायपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के लिए हुए मतदान और एक्जिट पोल के बाद आज नतीजों के EVM से बाहर आने की बारी थी। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के खिलाफ अंदरूनी करंट था यह आज सामने आये नतीजों से साफ़ हो गया है। भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ एक बार फिर से सत्ता में वापसी करने जा रही है।

 भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत में अब तक जो अंतिम नतीजे सामने आएं हैं उनमें भाजपा के प्रबोध मिंज लूंड्रा से चुनाव जीत गए हैं। राजनांदगांव विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तमाम कोशिशों के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह 37 हजार 750 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।  वहीँ रायगढ़ से ओपी चौधरी (IAS) 38 हजार वोटों से जीते, इंद्रकुमार साहू अभनपुर से 8 हजार वोटों से जीत चुके हैं। बिलासपुर विधानसभा सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल 10 हजार से अधिक वोटों से जीतकर कांग्रेस प्रत्याशी की तमाम उम्मीदों पर पानी फेर चुके हैं। 

बिलासपुर विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल प्रमाण पत्र लेते हुए  

बिलासपुर जिले की बात करें तो बेलतरा सीट एक बार फिर से भाजपा के कब्जे में ही रहेगी, भाजपा उम्मीदवार सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी को काफी पीछे छोड़ दिया है। मस्तूरी से कृष्णमूर्ती बाँधी कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया से 20 हजार 141 मतों के अंतर से चुनाव हार गये हैं। तखतपुर से भाजपा उम्मीदवार धर्मजीत सिंह चुनाव जीत चुके हैं। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com