Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अगर सरकार बदली है तो नक्सलियों के साथ भी कड़ाई से निपटा जाए - विष्णुदेव

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई जिसमें CRPF के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए और कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हैं ।

 

CRPF का घायल जवान रामू

सुकमा । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  आज सुबह करीब 7 बजे थाना जगरगुंडा अंतर्गत कैंप बेदरे से CRPF की 165वी बटालियन उर्सागल की तरफ सर्च आपरेशन पर निकले थी । ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई इसमें 165वीं बटालियन के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए और कांस्टेबल रामू गोली लगने से घायल हो गये। घायल जवान को प्राथमिक उपचार कर उचित उपचार हेतु हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया । आस पास के इलाके को सर्च करने पर 4 संदिग्धों को पुलिस कब्जे में लिया गया है तथा सीआरपीएफ, कोबरा एवं जिला बल के द्वारा आस पास के इलाके की सघन सर्चिग की जा रही है। 

इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा  "हाल ही में नक्सली घटनाएं हुई हैं। अभी सरकार बदली है तो उनमें(नक्सली) बौखलाहट भी है... आज मैंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर सरकार बदली है तो नक्सलियों के साथ भी कड़ाई से निपटा जाए..." 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा