Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

CHHATTISGARH : मंत्रीमंडल में नये चेहरों को मिलेगा मौक़ा - विष्णुदेव

मोदी की गारंटी है. जितने में खरीदने की बात हुई है, उसी दाम पर किसानों से धान खरीदा जाएगा।


 रायपुर। 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की सुबह दिल्ली प्रवास से राजधानी रायपुर लौटे। उन्होंने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात की। 

राजनितिक हलकों में इस बात के कयास लगाये जा रहें हैं कि मुख्यमंत्री की दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाक़ात मंत्रीमंडल को लेकर हुई, हालांकि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर ज्यादा खुलकर कुछ नहीं बताया।  दिल्ली प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कई बातें इशारों-इशारों में स्पष्ट कर दीं। उन्होंने जल्द ही मंत्रीमंडल गठन की बात कहते हुये उसमें नये पुराने चेहरों को शामिल किये जाने की बात कही है। 

पत्रकारों से हुई बातचीत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल गठन के अलावा धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वादा किया है, उसे पूरा किया जायेगा। छत्तीसगढ़ के किसानों को अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। मोदी की गारंटी है. जितने में खरीदने की बात हुई है, उसी दाम पर किसानों से धान खरीदा जाएगा। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा