Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

संसद में घुसपैठ के मामले में नीलम गिरफ़्तार, घर वाले कह रहे- वो बेरोजगारी से परेशान है


नई दिल्ली।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  संसद में घुसपैठ के मामले में नीलम को गिरफ़्तार किया गया। नीलम जब पकड़ी गई तो बेरोजगारी जैसे गैरजरूरी मुद्दे की बात कर रही थी। नीलम के घर वाले भी कह रहे- वो बेरोजगारी से परेशान है। ये गलत है. कोई बेरोजगारी का मुद्दा लिए संसद में पहुंच रहा, कोई PM मोदी की गाड़ी के पीछे भाग रहा। 

बता दें कि संसद पर हमले की बरसी पर कुछ युवाओं ने संसद भवन के अंदर और बाहर कोहराम मचा दिया है. लोकसभा के अंदर दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदकर सांसदों की बेंच पर पहुंच गए और कलर गैस का छिड़काव कर दिया. वहीं दूसरी ओर संसद के बाहर एक युवक और एक महिला ने गैस का छिड़काव कर जमकर नारेबाजी की. संसद भवन के बाहर से पकड़ी महिला का नाम नीलम है, जो हरियाणा के जींद की रहने वाली है. 





© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा