भोपाल। TODAY छत्तीसगढ़ / मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से कमलनाथ को हटाकर जीतू पटवारी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी है. इससे पहले गोविंद सिंह नेता प्रतिपक्ष थे. जीतू पटवारी और उमंग दोनों ही कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विरोधी खेमे के माने जाते हैं. मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद से ही चर्चा थी की पार्टी बड़ा बदलाव करेगी.
इसी तरह कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत को नेता विपक्ष बनाया है. दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है. खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के आदिवासी सीएम कार्ड की काट में कांग्रेस ने नेता विपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों आदिवासी समाज से बनाए हैं.
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

