Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

किराना दूकान में फ्रीज देने का झांसा, 10 हजार रूपये ऐंठे

  बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  / जिले के कोटा थानाक्षेत्र की बेलगहना चौकी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ कटनी जिले के मुड़वारा में रहने वाले 34 वर्षीय परविंदर सिंह उर्फ़ जसमीत सिंह ने 21 जून 2022 को बेलगहना क्षेत्र के ग्राम उपका निवासी गजेंद्र जायसवाल की किराना दुकान पहुँचकर कोकोकोला और एक फ्रीज देने का प्रलोभन दिया। दुकानदार गजेंद्र से इसके एवज में परविंदर ने 10 हजार रूपये एडवांस ले लिए। शिकायत के बाद इस मामले में बेलगहना पुलिस ने परविंदर के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। सोमवार को बेलगहना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।   

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा