Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

75 का दावा करने वाले 40 पर गये, भाजपा 55 से अधिक सीटें लेकर सरकार बना रही है - डॉक्टर रमन

आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर बीजेपी 48 पर आ गई है। इस आंकड़े तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है। बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है।


 रायपुर ।
 TODAY छत्तीसगढ़  /  एग्जिट पोल पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने गुरुवार की शाम पत्रकारों से कहा है कि बीजेपी ने जो इंगित किया था, वह स्पष्ट हो गया। आज एग्जिट पोल दिखा रहा है कि 15 से बढ़कर बीजेपी 48 पर आ गई है। इस आंकड़े तक बीजेपी रुकने वाली नहीं है। बीजेपी 52 सीटों तक पहुंच सकती है। वहीं आगे रमन सिंह ने कहा, 75 पार करने वाली कांग्रेस 40 पर आकर रुकती दिख रही है। 3 तारीख के नतीजे चौकाने वाले होंगे। कांग्रेस इससे नीचे जा सकती है।

रमन सिंह ने ने कहा, "...  भाजपा 52-55 सीटों पर भाजपा बढ़त लेकर सरकार बनाएगी.... 75 पार वाले 40 तक पहुंच गए हैं, 2-3 सर्वे में उन्हें 40 तक दिखाया जा रहा है लेकिन वे 75 पार कह रहे थे अब 40 पर आकर रुक गए हैं। 3 तारीख को जो नतीजे आएंगे उसमें 40 से भी नीचे जाने वाली है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा