Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

हिर्री पुलिस : 105 लीटर डीजल के साथ दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


 बिलासपुर / हिर्री ।  TODAY छत्तीसगढ़  /   पेट्रोल पम्प पर खड़े वाहन से डीजल चोरी किये जाने के एक मामले में बिलासपुर जिले की हिर्री पुलिस को 6 महीने बाद सफलता मिली है। हिर्री पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में चोरी के और भी मामलों की जानकारी मिल सकती है। 

इस संबंध में हिर्री पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम मोहदा में रहने वाले राजेश केंवट (पिता स्व. धनऊराम केवट उम्र 40 साल) ने 31 मई 2023 को ट्रेलर क्रमांक CG 07 CM 3635 में अंतुलाल पेट्रोल पंप से  347 लीटर डीजल भरवाया। इसके बाद वो दीपका (कोरबा) गया और वहां से ट्रेलर में सामान लोडकर पास ही सौरभ पेट्रोल पम्प के समीप वाहन खड़ा करके सो गया। वाहन चालक राजेश केंवट के मुताबिक़ ट्रेलर में करीब 250 लीटर डीजल शेष था जिसे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात को निकाल लिया गया था।  

हिर्री पुलिस ने अपराध कमांक 156/2023 धारा 379 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया और विवेचना शुरू की। हिर्री पुलिस के मुताबिक़ आज पेट्रोलिंग पार्टी को सुचना मिली कि कोपरा बांध के पास दो व्यक्ति खड़े  हैं और आने जाने वाले वाहनों को डीजल बिक्री करने हेतु पूछ रहे है। पुलिस ने कोपरा बांध के पास जाकर घेराबंदी की और डीजल बिक्री की फिराक में खड़े दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने आ गई। पुलिसिया पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने वाहनों से डीजल चोरी करने का जुर्म कबूल किया। पकडे गए आरोपी विरेन्द्र कुमार पटेल और परमेश्वर पटेल ने 31 मई 2023 को  ट्रेलर क्रमांक CG 07 CM 3635 से 250 लीटर डीजल चोरी करना स्वीकार किया है। मौके पर आरोपियों के कब्जे से 35 - 35 लीटर वाला तीन जेरीकेन बरामद किया है जिसमें करीब 105 लीटर डीजल होना बताया जा रहा है। पकडे गए आरोपी जांजगीर चांपा जिले के निवासी हैं। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

बिलासपुर जिले की हिर्री पुलिस ने सोमवार को भेड़ चोरी के मामले में फरार आरोपी सोनू देवांगन (पिता प्रताप देवांगन उम्र 21 साल) निवासी मगरपारा बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा