Slider

दूसरा चरण : 70 सीटों पर कुल 67.34 % मतदान, सबसे कम रायपुर 57.53 % और सर्वाधिक मतदान धमतरी जिले में 79.89%



रायपुर । 
 TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के दूसरे चरण में आज 70 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। दूसरे चरण में आज 70 सीटों पर शाम 5 बजे तक कुल 67.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीन बजे तक 55% वोटिंग दर्ज किया गया।  इसके बाद कुछ वृद्धि और होगी। इससे पहले 3 बजे तक 55.31 प्रतिशत वोटिंग हुई है। रायपुर में 49% मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक के वोटिंग के जिलेवार आंकड़े जिनमें अभी फेरबदल होगा, चूँकि कुछ मतदान केंद्रों में शाम 5 बजे पहुँचे मतदाता वोट के लिए कतार में लगे रहे।  बिलासपुर जिले में वोटिंग का प्रतिशत 61.43 रहा वही जिला धमतरी में 79 . 89 प्रतिशत मतदान हुआ। सम्भवतः दूसरे चरण में सर्वाधिक मतदान के जिलावार आंकड़ों में धमतरी जिला सबसे ऊपर है। 

O जिलेवार मतदान का प्रतिशत (शाम 5 बजे तक) 

बालोद - 77.67 / बलौदाबाजार-भाटापारा 70.70  /  बलरामपुर- 67.95  /  बेमेतरा 72.92  /  बिलासपुर 61.43  /  धमतरी 79.89  /  दुर्ग- 65.07  /  गरियाबंद 71.13  /  गौरला पेण्ड्रा मरवाही 71.20  /  जांजगीर-चांपा 65.57  /  जशपुर 71.41  /  कोरबा 71.62  /  कोरिया- 73.56  /  महासमुंद - 70.07  /  मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर - 68.79  /  मुंगेली- 57.78  /  रायगढ़- 71.84  /  रायपुर- 57.53  /  सक्ति- 63.82  /  सारंगढ़-बिलाईगढ़ 65.66  /  सूरजपुर- 66.36  /  सरगुजा - 67.71

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com