Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

महापौर रामशरण यादव को नोटिस, 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा

 


रायपुर ।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव को कारण बताओ नोटिस दिया है। उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। नोटिस में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण को लेकर हो रही टेलीफोनि चर्चा का आडियो क्लीप सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हो रहा है। जो प्रदेश कांग्रेस के संज्ञान में आया है।

आगे कहा गया है कि आडियो में जिस प्रकार की बातचीत हो रही है, वह पार्टी के अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आडियो प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उनसे 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक अरुण तिवारी के साथ चर्चा में बिलासपुर महापौर ने टिकट के लिए प्रदेश प्रभारी द्वारा 4 करोड़ रूपये के लेन-देन की बात कही थी। इसका आडियो वायरल हुआ है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें    

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा