Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बीमार पिता से अस्पताल मिलने पहुंचें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


 रायपुर ।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल (89 वर्ष) पिछले एक महीने से बीमार चल रहें हैं। उनको ब्रेन और स्पाईन से सम्बंधित पुरानी बीमारी है तथा उसके साथ साथ उन्हें अनियंत्रित मधुमेह भी है। भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को इसी साल  21 अक्टूबर मोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था , बताया जा रहा है कि उस वक्त उनके दिमाग में खून का थक्का जमा था और उन्हें निमोनिया भी था।  पुरे शरीर मे इन्फेक्शन फैला था जिसे सेष्टिसिमिया कहते है जिसकी वजह से नन्द कुमार बिस्तर में पड़ गए और इन्हें वेंटीलेटर की जरुरत पड़ी। सीएम बघेल ने आज अस्पताल जाकर ईलाज कि जानकारी ली, और पिता से बात भी की।

अभी वे लगभग एक माह से बिस्तर में है, हालांकि उनकी बीमारी में इलाज के कारण अब थोड़ा सुधार आया है। हायर एंटीबायोटिक व फिजियोथेरेपी और नर्सिंग केयर की वजह से अब उन्हें व्हील चेयर में बैठा कर घुमाना शुरू किया गया है। ऑक्सीजन की ब्लड में मात्रा भी सामान्य हुई है और ऑक्सीजन की जरुरत भी काम हुई है। परन्तु अभी भी उनके शरीर में दाहिने भाग का लकवा है तथा बाया भाग पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। उनकी तबीयत अभी गंभीर एवं चिंताजनक बनी हुई है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा