Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

केरल में कोरोना बेकाबू, पांचवें दिन भी 20 हजार से ज्‍यादा मामले, तमिलनाडु और कर्नाटक ने उठाए सख्‍त कदम

TODAY छत्तीसगढ़  /  नई दिल्‍ली /  देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 41,831 नए केस सामने आए हैं जिसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,16,55,824 हो गया है। बीते 24 घंटे में महामारी से 541 लोगों की मौत हो गई जिससे महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,24,351 हो गई है। संक्रमितों के इन आंकड़ों में बड़ा हिस्‍सा केरल का है। केरल में महामारी बेकाबू होती जा रही है। केरल में बीते कुछ दिनों से लगातार 20 हजार से ज्‍यादा केस सामने आ रहे हैं।

केरल में संक्रमण की दर 12.31 फीसद

केरल में लगातार पांच दिनों से 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं जो पूरे देश में मिलने वाले कुल संक्रमितों का आधा है। हालांकि, राज्य में संक्रमण को काबू में करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। केंद्र ने भी छह सदस्यीय एक टीम भेजी है जो सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी और हालात को काबू में करने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद करेगी। समाचार एजेंसी आइएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक मौजूदा वक्‍त में केरल में संक्रमण की दर 12.31 फीसद पर पहुंच गई है।

केरल में बिगड़े हालात के चलते सक्रिय मामले बढ़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में बिगड़े हालात के चलते सक्रिय मामलों में वृद्धि हो रही है। मौजूदा वक्‍त में देश में सक्रिय मामले 4,10,952 हैं जो कुल मामलों का 1.30 फीसद है। हालांकि, दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसद से नीचे बनी हुई है। अब तक तीन करोड़ आठ लाख से ज्यादा लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।  - जागरण 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा