Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

24 साल का लड़का 61 साल की अधेड़ से कर रहा प्यार, दोनों की उम्र में 37 साल का फासला


TODAY छत्तीसगढ़  / कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती है. ये एक ऐसी चीज़ है जो न उम्र देखती है और ना ही मज़हब. ये एक ऐसी चीज़ है, जो किसी से कभी भी हो जाती है. ये तो कभी भी किसी को किसी से भी हो जाता है . इस बात को साबित करते हैं अमेरिका 24 वर्षीय कुरान मैककैन और 61 साल की चेरिल मैकग्रेगोर. दोनों के बीच 37 साल उम्र का फासला है, मगर प्यार बरकरार है. dailymail की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 साल की उम्र में चेरिल की मुलाक़ात कुरान से हुई थी, तब से चेरिल को कुरान से प्यार हो गया, जो अभी तक जारी है. दोनों इंटरनेट की दुनिया के सबसे रोमांटिक कपल हैं. दोनों अपने प्यार को टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं.

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

चेरिल के 17 पोते-पोतियां हैं. इसके बावजूद भी वो कुरान से प्यार करती हैं. उनके प्यार के कई दुश्मन भी हैं. सोशल मीडिया पर बहुत सारे निगेटिव कमेंट्स भी करते हैं, मगर दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता है. dailymail के मुताबिक चेरिल ने अपने प्यार का इज़हार कुरान से सबसे पहले किया था, जिसे कुरान से स्वीकार भी कर लिया. दोनों को एक दूसरे से बेहद प्यार भी है. सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर भी करते हैं.

लोगों की परवाह नहीं

दोनों ने साथ मिलकर एक एडल्ट साइट भी बनाई है, इस साइट के ज़रिए दोनों पैसे कमाते हैं.अपने रिश्ते के बारे में चेरिल बताती हैं कि दोनों को एक दूसरे से बेहद प्यार है. दोनों अपनी ज़िंदगी में बेहद ख़ुश हैं, अब जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा