Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

वर्दी की आड़ में गांजा के अवैध कारोबार को संरक्षण, SP ने की कार्रवाही, एक पत्रकार भी शामिल

 TODAY छत्तीसगढ़  / बैकुंठपुर /  कोरिया जिले में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कुंवारपुर चौकी के एक आरक्षक सूर्यपाल सिंह को गांजा तस्करों से संबंध रखने का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए  है। पुलिस अधीक्षक को इसमें एक ऑडियो क्लिप प्राप्त हुआ था, जिसके द्वारा आरक्षक की संलिप्तता स्पष्ट हुई है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

दरअसल, दो दिन पूर्व ही एक दूसरे प्रकरण में जिले के जनकपुर थाना प्रभारी जवाहर लाल गायकवाड़ एवं एएसआई लक्ष्मीचंद कश्यप को पुलिस अधीक्षक ने प्राथमिक जांच में गाड़ी सहित अवैध गांजा पकडऩे तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोडऩा पाए जाने पर निलंबित कर दिया था। तीन अगस्त को बहरासी थाना जनकपुर में घटित घटना जिसमें एक गांजा से भरी गाड़ी जिसमें मध्यप्रदेश के तीन गांजा तस्कर थे को पकडऩे के बाद थाना प्रभारी और एएसआई ने पैसे लेने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया था। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्राप्त होने के बाद एसपी संतोष सिंह द्वारा एएसपी धीरेंद्र पटेल को प्राथमिक जांच करने को कहा गया था। जांच में प्रथम दृष्टया घटना सत्य प्राप्त होने पर कार्रवाई की गई थी। विभागीय जांच संस्थित कर उक्त दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर नियत किया गया है, साथ ही अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जांच में अब धीरे-धीरे कई नाम सामने आने लगे है। 

कोरिया पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि इस घटना में एक स्थानीय पत्रकार की भी भूमिका सामने आई है, जिसको इस प्रकरण की जानकारी होने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा था और ब्लैकमेल कर पैसे प्राप्त किया। सूत्र बताते है कि उक्त पत्रकार से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। जिसके बाद कई और जानकारी जल्द सामने आना तय है। वहीं अब जारी जांच में गांजा तस्कर सहित कुछ अन्य व्यक्ति व्यक्ति भी जांच के राडार में है।

 उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही डीजीपी डीएम अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था कि अवैध शराब एवं गांजे के व्यवसाय पर कठोरतम कार्रवाई करें। कोरिया जिले में नव-पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा गांजा, ड्रग्स व अवैध शराब सहित अन्य नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक अभियान के तहत बड़ी संख्या में कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी कार्रवाई की है संभावना 

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने टीआई रैंक के पुलिस अधिकारी को निलंबित कर बता दिया कि अवैध कार्यों में वे किसी को रियायत देने के मूड में नहीं है। पुलिस पर कार्रवाई से तय माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में गांजे से संबंधित से जुड़े कई लोगों पर गाज गिरना है। पुलिस का पूरा महकमा इस समय भरतपुर में गांजा तस्करों की खोजबीन और उनसे तस्करों के संबंधों की जांच में जुटा है, पूरे ऑपरेशन की अगुआई स्वयं पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। भरतपुर में जिले के अन्य क्षेत्रों में लोग कर बसे है । सूत्र बताते है कि ऐसे में चिरमिरी से लेकर भरतपुर तक ओर जिले के अन्य क्षेत्रों में गांजे की बड़ी मात्रा में तस्करी के तार पर भी पुलिस बारिकी से जांच कर रही है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा