Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर। राजधानी स्थित अंबेडकर अस्पताल में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी मिली है कि मंदिर हसौद निवासी महिला सुनीता धीवर ने अपनी बेटी के साथ घरेलू विवाद के बाद जहर खा लिया था। महिला को उपचार के लिए यहां भर्ती कराया गया था। सुनीता धीवर का उपचार वार्ड नंबर 10 में जारी था। जानकारी मिली है कि वार्ड नंबर 10 के बाथरूम में महिला ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौदहापारा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मेकाहारा में हड़कंप मचा हुआ है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा