Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पूर्व मंत्री के वाहन को हाईवा ने पीछे से मारी टक्कर, चंद्राकर समेत सभी लोग सुरक्षित

  TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर। कुरूद विधानसभा से भाजपा विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त कार में पूर्व मंत्री, उनका ड्राइवर, पीएसओ और एक अन्य स्टाफ सवार थे। सड़क हादसे में भाजपा विधायक समेत किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की ख़बर नहीं है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

गुरुवार को भाखरा थाना के समीप भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के वाहन को एक हाइवा चालाक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भाजपा नेता के वाहन का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना का सुखद पहलू ये रहा कि वाहन में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। कुरुद क्षेत्र से विधायक अजय चंद्राकर आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए घर से निकले। उन्होंने भखारा के मुक्तिधाम में पौधरोपण किया। उसके बाद शराब भट्‌ठी के बाहर कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया। वहां से निकलकर वे स्थानीय भाजपा कार्यालय जाने के लिए निकले थे कि भाखारा थाने के सामने पीछे से आ रहे एक हाइवा वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हाइवा का चालक नशे में धुत्त था। इधर हादसे के बाद पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर आगे के कार्यक्रमों के लिए दूसरे वाहन से निकल गए। भाखारा पुलिस ने हाइवा जब्त कर चालाक को हिरासत में ले लिया है। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा