Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

चोरी छिपे किन्नर कैलाश यात्रा पर निकले 11 युवक पुलिस के हत्थे चढ़े


TODAY छत्तीसगढ़  / रिकॉन्गपिओ (किन्नौर) / हिमाचल प्रदेश में कोरोना के चलते धार्मिक यात्राओं पर रोक है, लेकिन लोग फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं. सूबे के जिला किन्नौर में प्रशासन ने इस साल भी अधिकारिक तौर पर किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन फिर भी कुछ लोग चोरी छुपे यात्रा पर जा रहे हैं. किन्नौर पुलिस ने चोरी छुपे किन्नर कैलाश यात्रा पर गए 11 लोगों को पकड़ा है.

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग आदेशों की अवहेलना करके अनधिकृत रूप से किन्नर कैलाश यात्रा पर गए हैं. इस सूचना की छानबीन के लिए पुलिस थाना रिकांगपिओ का एक तीन सदस्यीय दल तलाशी अभियान के लिए किन्नर कैलाश रास्ते की ओर भेजा गया. पुलिस दल ने पाया कि जिला सिरमौर, सोलन और शिमला से संबंधित 11 लोग अनधिकृत रूप से किन्नर कैलाश के समीप टैंट लगा कर रूके हुए थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ा है और रिकांगपिओ लाया गया है तथा इनसे पूछताछ की जा रही है.

क्या कहते हैं एसपी किन्नौर

एसपी किन्नौर ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को इस विषय में जानकारी देने के लिए किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर दो स्थानों पर पुलिस व गृह रक्षा विभाग के जवान भी तैनात किए गए हैं, परंतु फिर भी कई श्रद्धालु प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करके चोरी छिपे अनधिकृत रास्तों से इस कठिन यात्रा पर जा रहे हैं. बिना प्रशासन व पुलिस की जानकारी के अपने जीवन को भी संकट में डाल रहे हैं. एसपी किन्नौर ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि किन्नर कैलाश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है. आदेशों की उलंघना करके कानूनी कार्यवाही के पात्र न बने तथा अपने जीवन को संकट में न डालें. फिलहाल, इन लोगों को डिटेन किया गया है और केस दर्ज नहीं हुआ है. - अरुण नेगी, न्यूज़ 18 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा