Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अलास्का में 8.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी

TODAY छत्तीसगढ़  /  वॉशिंगटन /  अमेरिका (America) के अलास्का प्रायद्वीप (Alaskan peninsula) में स्थानीय समय के मुताबिक बुधवार देर रात 8.2 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप (Earthquake) आया. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने इसकी जानकारी दी है. USGS ने बताया कि भूकंप के केंद्र की गहराई 45 किमी नीचे थी. हालांकि भूकंप के झटकों के बाद किसी के हताहत होने या किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं आई. भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है.

अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे ने रात 11:15 बजे सतह के 29 मील नीचे भूकंप महसूस किया. इसका असर केंद्र से कहीं दूर तक हुआ है. USGS के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं, जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है. पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है.

इन झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और एलेयुटियन द्वीप पर सुनामी की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा गुआम और हवाई में भी सतर्क रहने को कहा गया है. लोगों से तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है.

बता दें कि अलास्का Pacific Ring of Fire में आता है, जिसे सीस्मिक एक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है. अलास्का के तलकीतना पर्वतीय क्षेत्र में 31 मई की रात 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया और हल्के झटके सोमवार सुबह तक आते रहे.  - न्यूज़ 18 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा