Slider

लेफ्टिनेंट कर्नल अमोघ बापट के घर पहुंचे एसपी, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

TODAY
 छत्तीसगढ़  / 
कोरबा /  हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से कोरबा के नेवी अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल अमोघ बापट व सतीश कटकवार की मौत हो गई। लेफ्टिनेंट कर्नल अमोघ बापट के पैतृक निवास पहुंच कर कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने संवेदना व्यक्त की। कोरबा पुलिस लगातार हिमाचल प्रदेश के पुलिस और प्रशासन के संपर्क में है। पार्थिव देह को जल्द कोरबा लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया है व पार्थिव देह को उनके घर लाने के लिए अधिकारियों को हिमाचल प्रदेश के अफसरों से समन्वय बनाने के निर्देश दिये हैं।  TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

रविवार को हिमाचल प्रदेश में नव नियुक्त नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमोघ बापट व सतीश कटकवार का किन्नौर  हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के दौरान देहावसान हो गया है। अमोघ के पिता  प्रशांत बापट कोरबा जिले में हसदेव थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत हैं। अमोघ  इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर थे, उनकी वर्तमान पदस्थापना अंडमान निकोबार में थी। वहीं सतीश कोरबा के एक निजी बैंक में कार्यरत थे। उसके पिता भी हसदेव थर्मल पावर स्टेशन से सेवानिवृत्त हुए थे और जांजगीर में रहते हैं। सतीश कोरबा के एक निजी बैंक के कार्यरत थे।

घटना की सूचना हिमाचल प्रदेश से पुलिस प्रशासन द्वारा कोरबा पुलिस को मिलने पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सोमवार को अमोघ बापट के शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके निवास स्थान एचटीपीएस कॉलोनी दर्री पहुँच कर संवेदना व्यक्त की। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा लगातार हिमाचल प्रदेश शिमला के पुलिस और प्रशासन से श्री बापट की पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने सतत संपर्क बनाए हुए है और शीघ्र ही उनके पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ लाने समन्वय के साथ प्रयास किया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में लैंड स्लाइड होने से 9 लोगों की जान चली गई थी। इनमें छत्तीसगढ़ के दो युवक भी शामिल है। घटना के दौरान पर्यटकों से भरी एक टेम्पो ट्रेलर नदी के ऊपर बने पुल को पार कर रही थी, उसी दौरान एक चट्टान वाहन पर गिरा । इसके बाद स्थानीय लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com