Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

कोरोना संक्रमित नक्सली कमांडर विनोद की मौत, झीरम घाटी नक्सल हमला और भीमा मंडावी की हत्या का मास्टर माइंड था

TODAY छत्तीसगढ़  / सुकमा /  झीरम घाटी नक्सली हमले के मास्टर माइंड नक्सली कमांडर विनोद हेमला की कोरोना से मौत की खबर है। दरभा डिवीजन का विनोद हेमला झीरम घाटी हमले, विधायक भीमा मंडावी की हत्या का मास्टरमाइंड माना जाता है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 पुलिस के मुताबिक विनोद हेमला दरभा डिवीजन में डीवीसीएम के पद पर था, जिस पर 40 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। NIA ने भी विनोद हेमला पर 5 लाख का अलग से ईनाम रखा हुआ था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने विनोद हेमला की मौत की पुष्टि की है। पुलिस तक विनोद के मौत की पुख़्ता जानकारी पहुंची है। उस पर 25 लाख रुपए से अधिक का इनाम घोषित था. सुकमा-बीजापुर बॉर्डर इलाके के जंगल में मौत होने की खबर है। 2013 में कांग्रेसी नेताओं के फाफ़िले पर नक्सली हमले का मास्टर माइंड था, जिसमें कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि नक्सली कमांडर विनोद कुछ समय से बीमार चल रहा था। जंगल में ही नक्सली कमांडर विनोद का इलाज किया जा रहा था। कोरोना वायरस ने उसे अपने चपेट में ले लिया था, जिस कारण आज उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी कोत्तागुड़म पुलिस तक पहुंची है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा