Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

शिक्षा विभाग : सहायक संचालक और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

 TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने शिक्षा विभाग के एक सहायक संचालक और लेखापाल को अलग-अलग मामलों में घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक रायपुर के पेंशनबाड़ा स्थित डीपीआई कार्यालय में एक शिक्षक ने शिकायत की थी, उनके पदांकन परिवर्तन के एवज में आरोपी सहायक संचालक एनके अग्रवाल 50 हजार रुपये मांग रहे थे। इस मामले में शिक्षक ने एसीबी से शिकायत की, जिसके बाद एसबी ने डीपीआई के सहायक संचालक डॉ एनके अग्रवाल के खिलाफ जांच में शिकायत को सही पाया। आज एसीबी ने अपने प्लान के मुताबिक प्रार्थी शिक्षक को 50 हजार रुपये की रकम लेकर सहायक संचालक के पास भेजा, जिसके बाद रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

इसी तरह बलौदाबाजार में शिक्षा विभाग के लेखापाल रथलाल बंजारे को जीपीएफ का पेंशन निकालने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा