Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

जब महिला CA निकली लुटेरी, मंगेतर के साथ पकड़ी गई


TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / राजधानी रायपुर की पुलिस ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार किये हैं। आरोपी आयशा और उसके मंगेतर इरशाद को नाेएडा से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने रायपुर के डीडी नगर इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को मिली शिकायत में बताया गया कि आरोपी आयशा और उसका साथी इरशाद कोरोना वैक्सीन के सर्वेयर बनकर अपार्टमेंट में रहने वाले संजीव कुमार के फ्लैट में पहुंचे थे और मौका पाकर दोनों ने संजीव की पत्नी के गले पर चाकू अड़ा कर जेवर, मोबाइल फोन व आईपैड लूट लिया था। रायपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक़ आरोपी आयशा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है। सीए के अलावा वो शेयर मार्केट में दलाली का भी काम करती है। राजधानी रायपुर के डीडी नगर में रहने वाले संजीव कुमार से आरोपी आयशा की कुछ साल पुरानी जान पहचान बताई जा रही है। शेयर मार्केट के काम को लेकर वॉट्सऐप के माध्यम आयशा और संजीव की जान पहचान हुई। बताया जा रहा है कि आयशा को संजीव कुमार से शेयर के करीब 4 लाख रुपए लेने थे। संजीव रकम देने में आनाकानी कर रहा था लिहाजा रकम वसूली के लिए आयशा ने अपने मंगेतर इरशाद के साथ लूट की योजना बनाई। इस मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रायपुर पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला ने वारदात को अंजाम देने के पहले कुछ दिन रेकी की। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

 आपको बता दें कि संजीव कुमार फायनेंस कंपनी में काम करता है। लगभग 9 दिन पहले उसके घर पर ये वारदात हुई थी। सालासर अपार्टमेंट के छठवें माले के फ्लैट में युवक-युवती पहुंचे। बेल बजाकर दरवाजा खुलवाया। दोनों ने संजीव की पत्नी से कहा कि वे डोर टू डोर वैक्सीनेशन करने वाली टीम में है। महिला ने उनसे आई कार्ड मांगा तो दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। इस बीच, युवती ने पानी मांग लिया। महिला पानी लाने किचन में गई, तभी दोनों भीतर घुसे। महिला जैसे ही पानी लेकर आई, युवक ने चाकू गले में टिका दिया और शोर मचाने पर मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों ने महिला और उसके बेटे को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे से जेवर तथा अन्य सामान लिए और भाग गए। महिला ने दूसरे फ्लैट के लोगों को चिल्लाकर अपने पति का फोन नंबर बताया और तब मामले की जानकारी सामने आई।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा